जब कर्मचारी को बचाने के लिए खुद प्लेन उड़ाने को तैयार हो गए थे रतन टाटा, जानिए क्या था मामला

नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा का निधन हो गया है। उन्होंने 86 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। साल 1991 से 2012 तक टाटा ग्रुप के चेयरमैन रहे रतन टाटा अपनी सादगी के ल

4 1 5
Read Time5 Minute, 17 Second

नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा का निधन हो गया है। उन्होंने 86 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। साल 1991 से 2012 तक टाटा ग्रुप के चेयरमैन रहे रतन टाटा अपनी सादगी के लिए जाने जाते थे। रतन टाटा सिर्फ एक अच्छे उद्योगपति ही नहीं थे, बल्कि एक अच्छे इंसान भी थे। वह अपने साथ काम करने वाले लोगों का काफी ख्याल रखते थे। उनकी पहचान एक ऐसे शख्स की थी जो हमेशा अपने कर्मचारियों के साथ खड़ा रहता था। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता था कि उस कर्मचारी की कंपनी में क्या रैंक है। हम आपको रतन टाटा से जुड़ा एक ऐसा किस्सा बता रहे हैं जब एक कर्मचारी की जान बचाने के लिए रतन टाटा खुद विमान उड़ाने के लिए तैयार हो गए थे।
यह वाकया अगस्त 2004 का है। पुणे में टाटा मोटर्स के एमडी प्रकाश एम तेलंग की तबीयत अचानक खराब हो गई और डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत मुंबई ले जाने की सलाह दी। वह रविवार का दिन था और डॉक्टर एयर एंबुलेंस का जुगाड़ नहीं कर पा रहे थे। जब इस बारे में रतन टाटा को बताया गया तो वह कंपनी का प्लेन उड़ाने के लिए तैयार हो गए। रतन टाटा के पास पायलट का लाइसेंस था। लेकिन इस बीच एयर एंबुलेंस का प्रबंध हो गया और प्रकाश को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया गया। वहां उनका सफल इलाज हुआ। प्रकाश करीब 50 साल तक टाटा मोटर्स में रहने के बाद 2012 में रिटायर हुए।

Ratan Tata Death News: रतन टाटा का निधन, 86 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

ट्रेंड पायलट

देश के सबसे सफल कारोबारियों में से एक रतन टाटा एक ट्रेंड पायलट थे और उनके पास विमान उड़ाने का लाइसेंस था। उनके पास एक दसॉ फाल्कन 2000 प्राइवेट जेट भी था, जिसकी कीमत करीब 150 करोड़ रुपये बताई जाती है। कुछ साल पहले उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी जिसमें वह एक फाइटर विमान की कॉकपिट में नजर आ रहे थे। यह तस्वीर 2011 की थी जब रतन टाटा ने बेंगलुरु एयरशो में बोइंग के F-18 सुपर हॉर्नोट विमान में उड़ान भरी थी। इसे उन्होंने 28 फरवरी, 2019 को अपने 82वें जन्मदिन के मौके पर इंस्टाग्राम पर शेयर किया था।

रतन टाटा ने साल 2007 में अमेरिकी लड़ाकू विमान F-16 में उड़ान भरी थी। तब वह 69 साल की उम्र में अमेरिकी विमान उड़ाने वाले सबसे बुजुर्ग भारतीय नागरिक थे। रतन टाटा को विमान उड़ाने का शौक विरासत से ही मिला था। उनके गुरु जेआरडी टाटा देश के पहले लाइसेंसधारक पायलट थे। जेआरडी टाटा ने पहली बार कराची से बंबई तक हवाई जहाज उड़ाया था। उन्होंने ही टाटा एयरलाइन्स की शुरुआत की थी। बाद में इसका नाम एयर इंडिया हो गया था और इसका राष्ट्रीयकरण कर दिया गया था। एयर इंडिया की अब टाटा ग्रुप में घर वापसी हो चुकी है।

रतन टाटा क्‍यों कभी अरबपतियों की सूची में नहीं आए नजर? सादगी और ईमानदारी से बनाई अलग पहचान

भारत रत्न देने की मांग

रतन टाटा को कई बार देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने की मांग हो चुकी थी। कुछ साल पहले उन्हें भारत रत्न देने की मांग को लेकर ट्विटर पर #BharatRatnaForRatanTata हैशटैग के साथ एक अभियान चलाया गया था। हालांकि तब रतन टाटा ने लोगों से इस कैंपेन को बंद करने की मांग करते हुए कहा था कि वह एक भारतीय होने पर खुद को भाग्यशाली मानते हैं। रतन टाटा को साल 2000 में पद्म भूषण और 2008 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

यूं ही कोई रतन टाटा नहीं हो जाता...मुंबई आतंकी हमले के पीड़ितों के लिए जो किया वो कोई महामानव ही कर पाता

नई दिल्ली : रतन टाटा। भारत के अनमोल रतन। उनके निधन पर आज पूरा देश रो रहा है। ऐसा देश जहां उद्योगपतियों को कुछ खास अच्छी नजर से नहीं देखा जाता, वहां रतन टाटा हरदिल अजीज थे। उनकी सादगी। उनकी ईमानदारी। उनका विजन। उनका नेतृत्व...सब कुछ शानदार रहा। ध

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now